बरेली: सैकड़ों की संख्या में कमिश्नरी पहुंचे किसान, 14 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
बरेली, अमृत विचार। अपनी कई समस्याओं को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी भारी संख्या में एकत्र होकर किसानों के साथ कमिश्नरी पहुंचे। जहां किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। इस दौरान किसानों ने बताया उनके धान की फसल तैयार हो चुकी है सरकार द्वारा मंडल के प्रत्येक जिले में न्याय पंचायत …
बरेली, अमृत विचार। अपनी कई समस्याओं को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी भारी संख्या में एकत्र होकर किसानों के साथ कमिश्नरी पहुंचे। जहां किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। इस दौरान किसानों ने बताया उनके धान की फसल तैयार हो चुकी है सरकार द्वारा मंडल के प्रत्येक जिले में न्याय पंचायत स्तर पर विभिन्न धान क्रय केंद्र खोले जाएं। यहां पर किसान के पेयजल आदि की व्यवस्था की जाए, साथ ही सरकारी क्रय केंद्र पर कार्रवाई जाए। जिससे कि किसान को सरकार द्वारा समर्थन मूल्य मिल सके।
मंडल के किसानों का भारी बरसात होने से गन्ने की फसल को भारी पैमाने पर क्षति हुई है। मंडल के प्रत्येक जनपद का सर्वे कर क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा दिलाया जाए। वहीं मंडल के गन्ना किसानों का बकाया भुगतान में ब्याज सहित अभिलंब दिलवाया जाए। इसी तरह की अपनी 14 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन किसानों ने कमिश्नरी में दिया है, साथ ही चेतावनी भी दी गई है अगर उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं होती है तो वे सड़कों पर उतरेंगे।
ये भी पढ़ें- बरेली: विवाहिता ने ससुर पर लगाया शारीरिक उत्पीड़न और दहेज मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार
