कुत्ते का हमला : एक कुत्ते ने बच्चों समेत छह को नोंचा
अमृत विचार, लखनऊ। रायबरेली रोड स्थित एल्डिको उद्यान टू सुरक्षा सेक्टर में लोगों के जेहन में स्ट्रीट डॉग की दहशत कायम है। असल में यह स्ट्रीट डॉग अक्सर किसी न किसी पर हमला कर रहे हैं। मजह 24 घंटे के भीतर स्ट्रीट डॉग ने बच्चों और बुजुर्गों पर हमलाकर छह लोगों को नोंच लिया है। …
अमृत विचार, लखनऊ। रायबरेली रोड स्थित एल्डिको उद्यान टू सुरक्षा सेक्टर में लोगों के जेहन में स्ट्रीट डॉग की दहशत कायम है। असल में यह स्ट्रीट डॉग अक्सर किसी न किसी पर हमला कर रहे हैं। मजह 24 घंटे के भीतर स्ट्रीट डॉग ने बच्चों और बुजुर्गों पर हमलाकर छह लोगों को नोंच लिया है।
इस सम्बन्ध में स्थानीय लोगों ने नगर निगम के कंट्रोल रूम में कॉल की लेकिन किसी ने भी कॉल रिसीव नहीं की। एल्डिको उद्यान टू सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. एके सचान ने बताया कि स्ट्रीट डॉग के डर से लोग अपने घरों में कैद हो चुके हैं। बच्चों और बुजुर्ग घर से बाहर निकलने से घबरा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम नौ वर्षीय हृदयांश घर के समाने पार्क में बने मंदिर की तरफ खेलने जा रहा था। इसी बीच स्ट्रीट डॉग ने उसके पैर पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख-सुनकर स्थानीय लोग कुत्ते की तरफ दौड़े। तब कुत्ते ने बच्चे को छोड़ा। रविवार को सुबह सात बजे लोगों के घर में काम करने वाली सायरा बानो पर स्ट्रीट डॉग ने पैर पर हमलाकर लहूलुहान कर दिया।
इसके बाद उसी कुत्ते ने समाचार पत्र वितरक अनुज अवस्थी के पैर को दांतो से नोच लिया। फिर स्ट्रीट डॉग ने आठ साल की बच्ची अभिश्री को नोच लिया। इसके अलावा इस कुत्ते ने दो राहगीरों को भी काटा है। अभी कुछ दिन पहले भी अभिलाषा में पालतू कुत्तों ने मासूमों को नोचा था।
यह भी पढ़ें:- कानपुर: पिटबुल के मालिक पर लगा पांच हजार का जुर्माना, मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी
