रुद्रपुर: काशीपुर में लैंड फ्रॉड प्रकरण में डीएम ने दिए जांच के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। काशीपुर के रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने काशीपुर में लैंड फ्रॉड प्रकरण में जांच किए जाने का आदेश दिया है। डीएम ने काशीपुर के एसडीएम को मामले की जांच कर रिपोर्ट डीएम कार्यालय में भेजने का निर्देश दिया है। जिसके बाद …

रुद्रपुर, अमृत विचार। काशीपुर के रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने काशीपुर में लैंड फ्रॉड प्रकरण में जांच किए जाने का आदेश दिया है। डीएम ने काशीपुर के एसडीएम को मामले की जांच कर रिपोर्ट डीएम कार्यालय में भेजने का निर्देश दिया है। जिसके बाद एसडीएम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता आलोक अग्रवाल ने डीएम को एक शिकायती पत्र देकर अवगत कराया था कि पटेल नगर काशीपुर के प्रभात कुमार साहनी ने मूल खातेदार बलजीत सिंह निवासी बरखेड़ी तहसील काशीपुर से भूमि खरीदी थी। आरोप है कि प्रतिवादी ने 0.735 हैक्टेयर भूमि परमिन्दर कौर को बेच दी थी।

जिसके बाद प्रतिवादी के पास कुल दो हेक्टेयर भूमि शेष थी, परंतु प्रभात ने तथ्यों को छुपाते हुए और खतौनी में अपना अंश कम होने के बावजूद भी 28 अप्रैल 2022 को 2.735 हैक्टेयर भूमि आलोक अग्रवाल को बेच दी। आरोप था कि प्रतिवादी ने काशीपुर के भूखंड में फर्जीवाड़ा करते हुए 0.735 हैक्टेयर भूमि दोबारा बेच दी। मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम पंत ने वादी आलोक अग्रवाल की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लैंड फ्रॉड के प्रकरण की जांच के आदेश उप जिलाधिकारी काशीपुर को दिए हैं। जिलाधिकारी ने एसडीएम को प्राथमिकता के आधार पर जांच पूरी करते हुए जांच आख्या जिला कार्यालय में मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

संबंधित समाचार