भाजपा विधायकों से है विकास दुबे के संबंध: लल्लू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने राज्य की योगी सरकार पर सीधा हमला बोलते हुये कहा कि भाजपा की शह और संरक्षण में गुंडे माफियाओं के फलने फूलने के तमाम साक्ष्य सामने आने के बाद आरोपों की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। लल्लू ने सोमवार को कहा कि जांच में सामने आएगा …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने राज्य की योगी सरकार पर सीधा हमला बोलते हुये कहा कि भाजपा की शह और संरक्षण में गुंडे माफियाओं के फलने फूलने के तमाम साक्ष्य सामने आने के बाद आरोपों की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए।

लल्लू ने सोमवार को कहा कि जांच में सामने आएगा कि किस तरह से भाजपा नेता और विधायक माफियाओं से सांठगांठ कर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं और पुलिसकर्मियों की हत्या हो रही है। उन्होंने कहा कि हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को कुछ समय पहले एसटीएफ ने राजधानी में गिरफ्तार किया था और उस समय के उसके बयानों से साफ हो गया है कि भाजपा के दो विधायकों से उसके गहरे संबंध रहे हैं।

यह सब सार्वजनिक हो चुका है कि किस तरह से भाजपा नेताओं और विधायकों की शह पर विकास दुबे ने आतंक का साम्राज्य स्थापित कर रखा था। इससे कांग्रेस का यह आरोप सही साबित होता है कि गुंडे माफियाओं की असली संरक्षक भाजपा ही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता को यह जानना चाहिए कि कैसे सत्ताधारी दल के नेताओं व विधायकों की मदद से विकास दुबे जैसे हिस्ट्रीशीटर अपनी आपराधिक गतिविधियां संचालित करता रहा। उन्होंने कहा कि समूचा प्रदेश भाजपा के जंगल राज की गिरफ्त में है जहां उसके गुंडों को खुलेआम पुलिसकर्मियों की हत्या की छूट मिली हुई है। आम आदमी को अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित होने की वाजिब वजह है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी हर हाल में लोगों की सुरक्षा के लिए संघर्ष करेगी।

संबंधित समाचार