बांदा : आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल का सांसद ने किया शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बांदा। सांसद आरके सिंह पटेल ने शहर के कैलाश हास्पिटल (मोबुदा) का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अस्पताल में मरीजों को सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बड़े शहरों के मुकाबले यह अस्पताल खोला गया है और यहां पर सभी मरीजों को हर संभव सुविधाएं मिलेंगी। अस्पताल के ओनर ईएनटी, सर्जन और कैंसर रोग विशेषज्ञ …

अमृत विचार, बांदा। सांसद आरके सिंह पटेल ने शहर के कैलाश हास्पिटल (मोबुदा) का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अस्पताल में मरीजों को सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बड़े शहरों के मुकाबले यह अस्पताल खोला गया है और यहां पर सभी मरीजों को हर संभव सुविधाएं मिलेंगी।

अस्पताल के ओनर ईएनटी, सर्जन और कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. भूपेंद्र ने बताया कि पिछले कई वर्षों से सिद्दीक काम्पलेक्स के बगल में मोबुदा नर्सिंग होम संचालित कर रहे थे। अब उन्होंने अपने पिता के नाम से कैलाश हास्पिटल खोला है।

इस अस्पताल की विशेषताओं के बारे में बोलते हुए डॉ. भूपेंद्र ने कहा कि इस अस्पताल में नाक, कान, गला रोग, कैंसर रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग, आईसीयू, एनआईसीयू जैसी तमाम सेवाएं उपलब्ध हैं।

सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि बड़े शहरों के मुकाबले इस अस्पताल में मरीजों को सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मरीजों को बाहरी शहरों में इलाज कराने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। गंभीर से गंभीर परिस्थितियों में मरीज का उपचार इस अस्पताल में संभव हो सकेगा।

यह भी पढ़ें:- गोरखपुर : बुखार कोई भी हो अस्पताल जाने का संदेश दें

संबंधित समाचार