कानपुर : दिवंगत राजू श्रीवास्तव के पीआरओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। दिवंगत हास्य कलाक़ार राजू श्रीवास्तव के पीआरओ रहे गर्वित नारंग के खिलाफ चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पत्नी ने दहेज़ उत्पीड़न और अपहरण की गंभीर धाराओं मे पति के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पत्नी आदित्या …

कानपुर, अमृत विचार। दिवंगत हास्य कलाक़ार राजू श्रीवास्तव के पीआरओ रहे गर्वित नारंग के खिलाफ चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पत्नी ने दहेज़ उत्पीड़न और अपहरण की गंभीर धाराओं मे पति के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पत्नी आदित्या यादव ने चकेरी थाने मे तहरीर दी है। उन्होंने पति गर्वित नारंग पर दहेज मांगने और उनके लगभग एक महीने के बच्चे के अपहरण का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पत्नी आदित्या आजमगढ़ जिले की रहने वाली है।

चकेरी थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों की लव मैरिज शादी हुई थी। इनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई होगी। जिसके बाद पति गर्वित नारंग एक महीने के बच्चे को अपने पास ही रखना चाहता है। पत्नी आदित्या की तहरीर पर दहेज और अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- हरदोई: विवाहिता ने पति समेत छह लोगों पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस

 

संबंधित समाचार