मथुरा: अग्रवाल सभा ने आयोजित किए विभिन्न कार्यक्रम, वृद्धों का सम्मान कर लिया आशीर्वाद
मथुरा/कोसीकलां, अमृत विचार: कोसीकलां अग्रवाल सभा के तत्वावधान में तीन दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार की सायं अग्रबंधुओं द्वारा हाइवे स्थित अग्रसेन वाटिका में वृद्धजन, अग्र गौरव सम्मान व सांस्कृति कार्यक्रम हुए। कार्यक्रमों की शुरुआत मुख्य अतिथि पीसी जैन दहगांव वालों ने दीप जलाकर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि पीसी जैन व …
मथुरा/कोसीकलां, अमृत विचार: कोसीकलां अग्रवाल सभा के तत्वावधान में तीन दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार की सायं अग्रबंधुओं द्वारा हाइवे स्थित अग्रसेन वाटिका में वृद्धजन, अग्र गौरव सम्मान व सांस्कृति कार्यक्रम हुए। कार्यक्रमों की शुरुआत मुख्य अतिथि पीसी जैन दहगांव वालों ने दीप जलाकर किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि पीसी जैन व सभा के अध्यक्ष वेदप्रकाश गोयल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए। इससे समाज में आपसी भाईचारा एवं सदभावना कायम रहती है। कार्यक्रम में दिनेश बठैनिया, वेदप्रकाश, प्रमोद बठैनिया, राजीव अग्रवाल, अंकित जैन, दयाशंकर अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, मनीष कादोनिया, दीपक आर्य, विनोद जैन, राहुल जैन, राकेश एड., अनुराग तायल आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- मथुरा: रामलीला मैदान में धनुष यज्ञ लीला का किया गया मंचन, झाकियां रही आकर्षण का केंद्र
