Lionel Messi के दो गोल से Argentina ने Jamaica को 3-0 से हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैरिसन (अमेरिका)। लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) के दो गोल की बदौलत अर्जेन्टीना (Argentina) ने फुटबॉल विश्व कप से पूर्व अपने अंतिम अभ्यास मैच में मंगलवार को यहां जमैका (Jamaica) को 3-0 से हराया। मेस्सी ने दो गोल किए और इस दौरान दो बार प्रशंसक मैदान पर घुस आए। इस जीत से साथ अर्जेन्टीना का अजेय …

हैरिसन (अमेरिका)। लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) के दो गोल की बदौलत अर्जेन्टीना (Argentina) ने फुटबॉल विश्व कप से पूर्व अपने अंतिम अभ्यास मैच में मंगलवार को यहां जमैका (Jamaica) को 3-0 से हराया। मेस्सी ने दो गोल किए और इस दौरान दो बार प्रशंसक मैदान पर घुस आए। इस जीत से साथ अर्जेन्टीना का अजेय अभियान 35 मैच का हो गया है। टीम ने पिछले तीन साल में कोई मुकाबला नहीं गंवाया है।

अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्कालोनी ने कहा, आपको मेस्सी का लुत्फ उठाना होगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका देश कौन सा है, हर कोई यही करता है। मैं उनका कोच हूं लेकिन मैं उन्हें देखने के लिए टिकट खरीदूंगा।

जूलियन अल्वारेज ने 13वें मिनट में अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई। मेस्सी 56वें मिनट में मैदान पर उतरे और उन्होंने 86वें और 89वें मिनट में गोल दागकर अर्जेन्टीना की आसान जीत सुनिश्चित की। मेस्सी के 164 अंतरराष्ट्रीय मैच में 90 गोल हो गए हैं। उन्होंने करियर में 17वीं बार किसी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में एक से अधिक गोल किए।

ये भी पढ़ें : UEFA Nations League : इटली ने नेशंस लीग फाइनल्स में बनाई जगह, इंग्लैंड और जर्मनी ने खेला ड्रॉ

संबंधित समाचार