मुरादाबाद : बाइक चोरी कर रहे चोर को जीआरपी ने पकड़ा, भेजा जेल
मुरादाबाद, अमृत विचार। राजकीय रेल पुलिस ने एक शातिर चोर को पावर केबल के पास से बाइक चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। एसपी रेल अपर्णा गुप्ता के आदेश पर राजकीय रेल पुलिस द्वारा मंडल के सभी स्टेशनों पर चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जीआरपी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। राजकीय रेल पुलिस ने एक शातिर चोर को पावर केबल के पास से बाइक चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। एसपी रेल अपर्णा गुप्ता के आदेश पर राजकीय रेल पुलिस द्वारा मंडल के सभी स्टेशनों पर चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जीआरपी के दरोगा राजकुमार अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे।
इस बीच जीआरपी को सूचना मिली कि प्लेटफार्म नंबर एक पर बने पावर केबिन के पास एक चोर वहां खड़ी बाइक चुरा रहा है। सूचना मिलते ही दरोगा राजकुमार मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को बाइक चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जीआरपी के पकड़ में आए आरोपी ने अपना नाम हारून जकरिया और हारुन कबाडिया निवासी मोहल्ला किसरोल बताया है। जीआरपी ने आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा है।
ये भी पढ़ें:- हरदोई : होमगार्ड व उसकी पत्नी की गला रेत का हत्या, कातिलों की तलाश में जुटी पुलिस
