देहरादून: अंकिता के परिजनों को 25 लाख की आर्थिक सहायता
देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंकिता के परिवार के साथ है और उनकी हर प्रकार से सहायता करेगी। मामले की एसआइटी जांच की जा रही है। पूर्ण निष्पक्ष तरीके से …
देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंकिता के परिवार के साथ है और उनकी हर प्रकार से सहायता करेगी।
मामले की एसआइटी जांच की जा रही है। पूर्ण निष्पक्ष तरीके से जल्द से जल्द जांच पूरी की जाएगी। सरकार ने न्यायालय से अंकिता हत्याकांड की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रेक कोर्ट बनाने का अनुरोध किया है।
अंकिता हत्याकांड के मामले में इस समय सरकार तेजी से कार्रवाई कर रही है। इस मामले में एसआइटी का गठन हो चुका है और जांच आगे चल रही है। इस प्रकरण में सरकार लगातार अपराधियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाने की बात कह चुकी है।
उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कैंप कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों को कड़ी से कड़ी व जल्द सजा दिलाने के लिए इसकी सुनवाई फास्ट ट्रेक कोर्ट में कराने का निर्णय सराहनीय है। उन्होंने कहा कि महिला आयोग पीडित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा व महिला हितों की नीति के साथ ही महिलाओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की।
