2 और 3 अक्टूबर को क्या हुआ था ? 18 नवंबर को होगा पर्दाफाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। सुपर हिट फिल्म दृश्यम के अगले पार्ट का अगर दर्शक वेट कर रहे हैं, तो ये इंतजार खत्म हुआ। जी हां बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने अपने सोशल अकाउंट्स पर जल्द ही रिलीज होने जा रही दृश्यम 2 का टीजर शेयर किया है। उन्होंने ट्वीटर पर फिल्म का टीजर शेयर कर लिखा है कि …

मुंबई। सुपर हिट फिल्म दृश्यम के अगले पार्ट का अगर दर्शक वेट कर रहे हैं, तो ये इंतजार खत्म हुआ। जी हां बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने अपने सोशल अकाउंट्स पर जल्द ही रिलीज होने जा रही दृश्यम 2 का टीजर शेयर किया है। उन्होंने ट्वीटर पर फिल्म का टीजर शेयर कर लिखा है कि 2 और 3 अक्टूबर को क्या हुआ था याद है ना ? फिर उन्होंने आगे लिखा है विजय सालोगनकर अपने फैमली के साथ वापस आ रहा है।

2 और 3 अक्टूबर को क्या हुआ था पर्दाफाश होते नजर आने वाला है। अजय ने पोस्टर के जरिए फिल्म के टीजर की ओर इशारा किया है। हालांकि दृश्यम 2 इसी साल 18 नवंबर को रिलीज होगी और इस राज से पर्दा उठ जाएगा।

ये भी पढ़ें:-नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने एप्पल टीवी+के साथ फिल्म बनाने की घोषणा की

 

संबंधित समाचार