महेंद्र सिंह धोनी का 39वां जन्मदिन आज, दिग्गज खिलाड़ियों ने दी बधाई
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है। वह आज 39 साल के हो गए। महेंद्र सिंह धोनी को टीम इंडिया के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने टीम को कई यादगार जीत दिलाई है। उन्हीं की कप्तानी में टीम ने टी-20 विश्व कप-2007 जीता …
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है। वह आज 39 साल के हो गए। महेंद्र सिंह धोनी को टीम इंडिया के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने टीम को कई यादगार जीत दिलाई है। उन्हीं की कप्तानी में टीम ने टी-20 विश्व कप-2007 जीता और फिर 2011 में वनडे विश्व कप भी अपनी झोली में डाला वो भी 28 साल बाद।इस मौके पर उनके साथी खिलाड़ी और फैंस उन्हें 39वें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने धोनी को बधाई देते हुए ट्वीट किया, “मेरे बिट्टू को चिट्टू की तरफ से जन्मदिन की बधाई। मेरे वो दोस्त जिसने मुझे एक अच्छा इंसान बनना सिखाया और बुरे समय में मेरे साथ खड़ा रहा।”
एस. श्रीसंत ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो धोनी.. एक सच्चा कप्तान जिसने हमेशा आगे रहकर टीम का नेतृत्व किया, एक भाई जो अपने भाइयों के साथ खड़ा रहा। आखिरी गेंद तक लड़ने वाला सच्चा योद्धा। मेरे साथ शानदार पल बिताने के लिए शुक्रिया। आपने जो भी सलाह दी उसे पसंद किया।”
भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस. लक्ष्मण ने लिखा, “जिसका शांतचित्त, धैर्य लोगों को लगातार प्रेरित कर रहा है उस शख्स को जन्मदिन की शुभकामनाएं।”
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, “पीढ़ी में एक बार ऐसा क्रिकेटर पैदा होता है जिससे पूरा देश जुड़ा होता है, उसे अपने परिवार का सदस्य समझता है। कुछ बहुत अपना सा लगता है। उस इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं जो कई लोगों के लिए दुनिया (धोनि-या) है।”
सुरेश रैना ने ट्वीट किया, “मेरे सबसे पसंदीदा कप्तानों, भाइयों और इंसानों में से एक धोनी को जन्मदिन की बधाई। ऐसा इंसान जो हमेशा अपने दिल और दिमाग से खेला हो। प्रेरित करने के लिए शुक्रिया धोनी भाई।”
बीसीसीआई ने भी धोनी को बधाई देते हुए एक मोनटाच बनाया है जिसमें धोनी को छक्के मारते हुए दिखाया गया है।
मोहम्मद कैफ ने भी एमएस धोनी को बधाई देते हुए लिखा कि उन्होंने एक पीढ़ी को अपने सपनों को पूरा करने का हौंसला दिया है।कैफ ने लिखा कि अगला एमएस धोनी फिर कभी नहीं मिलेगा।
