हरिद्वार: पंचायती चुनाव में शराब कांड को अंजाम देने वाली बबली देवी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। उत्तराखंड पुलिस ने हरिद्वार के शिवनगर ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान बनने के बाद शराब कांड की आरोपी बबली देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बबली देवी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। जबकि अभी तक शराब कांड का एक आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में …

हरिद्वार, अमृत विचार। उत्तराखंड पुलिस ने हरिद्वार के शिवनगर ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान बनने के बाद शराब कांड की आरोपी बबली देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बबली देवी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। जबकि अभी तक शराब कांड का एक आरोपी फरार है।

पुलिस उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। आइपीएस रेखा यादव के नेतृत्व में गठित एसआईटी शराब कांड की जांच कर रही है। ग्यारह सितंबर को एसएसपी डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत ने पथरी थाने में शराब कांड का खुलासा किया था।

मुकदमे में बिजेंद्र व उसकी पत्नी बबली तथा उसके भाई नरेश को आरोपी बनाया है। पुलिस मुख्य आरोपी बिजेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उसके बाद से दोनों आरोपी बबली व नरेश फरार चल रहे थे। बुधवार को आरोपी बबली देवी ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई थी।

बृहस्पतिवार को बबली जैसे ही गांव फूलगढ़ में पहुंची। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पवन डिमरी का कहना है कि शराब कांड की फरार आरोपी बबली देवी को गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। फरार नरेश की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

 

संबंधित समाचार