बाराबंकी: नशे में धुत घायल ने अस्पताल में काटा हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगढ़ /बाराबंकी, अमृत विचार। सीएचसी हैदरगढ़ में गुरुवार अपराहन नशे में धुत एक व्यक्ति सड़क हादसे में घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचते ही उसने जमकर हंगामा काटा। डॉक्टरों को इलाज नहीं करने के लिए धमकाया। डॉक्टरों की काफी प्रयास के बाद उसका इलाज किया गया। नाजुक हालत को देखते हुए उसे डॉक्टरों …

हैदरगढ़ /बाराबंकी, अमृत विचार। सीएचसी हैदरगढ़ में गुरुवार अपराहन नशे में धुत एक व्यक्ति सड़क हादसे में घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचते ही उसने जमकर हंगामा काटा। डॉक्टरों को इलाज नहीं करने के लिए धमकाया। डॉक्टरों की काफी प्रयास के बाद उसका इलाज किया गया। नाजुक हालत को देखते हुए उसे डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया। फिर भी वह जाने को तैयार नहीं हुआ।

अमेठी जिले के शिवरतन गंज थाना के गांव नव खेड़ा निवासी रामकिशोर 55 सुबह अपने घर से स्कूटी से हैदरगढ़ क्षेत्र के लिए आया हुआ था ।बताया जा रहा है कि वह रास्ते में ठेके पर खूब शराब पी ली और कोतवाली के वहरामऊ गांव के निकट किसी वाहन से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस से सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया। यहां कुछ उसे होश आने पर इलाज नहीं कराने की जिद पर डॉक्टरों से अड़ गया और फर्श पर लोटने लगा।

काफी देर तक उसका चला हंगामा के बाद डॉ रमाकांत सिंह व फार्मासिस्ट राकेश तिवारी व अन्य चार पांच स्वास्थ्य कर्मियों ने जबरन उसे पकड़ कर प्राथमिक इलाज किया और उसके सिर में अधिक खून बह जाने की वजह से उसकी स्थिति ठीक नहीं होने की दशा में उसे बाराबंकी के लिए रेफर कर दिया। पर वह एंबुलेंस में बैठने को तैयार नहीं हुआ फिर चिकित्सकों ने उसके परिवार जन को सूचना दिया ।

घायल शराबी की बेटी सुमन आई वह भी समझा रही थी पर वह इलाज के लिए सीएचसी हैदरगढ़ से बाराबंकी जाने को तैयार नहीं हुआ। शराबी के अस्पताल में हंगामा काटने को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ में तमाशबीन लोगों का मजमा लगा रहा। नशे में धुत शराबी का इलाज कर रहे हैदरगढ़ सीएचसी के डॉक्टर रमाकांत सिंह ने बताया कि यह किसी वाहन से टकरा गया था जिसको एंबुलेंस ने बेहोशी अवस्था में यहां पर भर्ती कराया। यहां आने पर इसे होश आया तो यह अपना इलाज नहीं करा रहा है इसने शराब बहुत पी रखी है । जबरन इसका प्राथमिक उपचार किया गया है।

ये भी पढ़ें-T20 World Cup 2022 : ‘एमसीजी मेरा घरेलू मैदान’, टी20 विश्व कप से पहले हारिस रऊफ ने भारत को चेताया

संबंधित समाचार