हल्द्वानी: चेकिंग की आड़ में होटल वालों का उत्पीड़न कर रहा पुलिस-प्रशासन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने कहा कि पर्यटन विभाग में पंजीयन का नियम तीन साल पूर्व आया है जबकि दर्जनों होटल सालों पुराने हैं। होटल कारोबारियों को इसकी जानकारी नहीं है और न ही पर्यटन विभाग या प्रशासन ने कभी जागरूकता अभियान चलाया। अब होटल में फायर की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने कहा कि पर्यटन विभाग में पंजीयन का नियम तीन साल पूर्व आया है जबकि दर्जनों होटल सालों पुराने हैं। होटल कारोबारियों को इसकी जानकारी नहीं है और न ही पर्यटन विभाग या प्रशासन ने कभी जागरूकता अभियान चलाया।

अब होटल में फायर की एनओसी की याद आ रही है जबकि कभी भी नियमित तौर से चेकिंग नहीं की गई। जब गली मोहल्ले में होटल खोले गए तब पुलिस-प्रशासन की नींद नहीं टूटी। अब मामूली कमियों पर भी होटल को सीज कर दिया है। होटल कारोबारी पुलिस प्रशासन की मदद के लिए तैयार है लेकिन चेकिंग की आड़ में अधिकारी उनका उत्पीड़न कर रहे हैं।

पुलिस प्रशासन को होटल कारोबारियों को जरूरी पंजीयन आदि के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी करने चाहिए, ताकि मकसद पूरा हो सके। सिर्फ सीज की कार्रवाई से खानापूर्ति नहीं करनी चाहिए।

संबंधित समाचार