रामपुर: साबुदाना, सरसों तेल, काजू और किशमिश के लिए सैंपल, खराब पपीते कराए नष्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। नवरात्र के पर्व पर मिलावटखोरों पर शिंकजा कसने के लिए खाद्य विभाग के अफसर जागे गए हैं। विभाग ने कई प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। नवरात्र एक पवित्र त्योहार है, इसमें लोग नो दिन के उपवास रखते हैं, इसके साथ साथ मंदिरों में विशेष रूप से पूजा अर्चना की …

रामपुर, अमृत विचार। नवरात्र के पर्व पर मिलावटखोरों पर शिंकजा कसने के लिए खाद्य विभाग के अफसर जागे गए हैं। विभाग ने कई प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। नवरात्र एक पवित्र त्योहार है, इसमें लोग नो दिन के उपवास रखते हैं, इसके साथ साथ मंदिरों में विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है। ऐसे में हर घर में व्रत खोलने के कुट्‌टू के आटा से बने भोजन परोसते हैं। लेकिन, जो लोग कूट्टु का आटा खरीद रहे हैं। वह बाजारों में कई कई पुराना आटा बिक रहा है। आटे से स्वादिष्ट भोजन बनाने से लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। इसी को देखते हुए खाद्य विभाग के अफसरों ने छापेमारी अभियान चलाया।

नवरात्र के मौके पर नवरात्रि- दशहरा पर्व के अवसर पर आमजन मानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने हेतु खाद्य एवं पेय पदार्थ विशेषकर सिंघाड़े का आटा, कुट्टु का आटा के प्रभावी रोकथाम के लिए जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त खाद्य अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के आदेश पर नकली कुट्टू के बिक्री की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह कुशवाह ने बिलासपुर में अभियान चलाया। जिसमें उन्होंने महेश किराना स्टोर से काजू और सरसों के तेल का नमूना लिया। 28 किलोग्राम सरसों का तेल सीज किया गया, मिलक में स्थित रोशल लाल की दुकान से किशमिश, सतीश की दुकान से साबुदाना का नमूना लिया गया, शहजादनगर स्थित फैजान किराना स्टोर से किशमिश का नमूना लिया गया। नवीन मंडी में खराब गुणवत्ता के 10 किलोग्राम पपीते नष्ट कराए। प्रतिष्ठानों से लिए गए पांच सैंपलों को जांच के लिए प्रयोग शाला भेजा गया। सचल दल में उपजिलाधिकारी बिलासपुर, नायब तहसीलदार मिलक आर्ची गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रामप्रताप, विजयनन्द सिंह, शैलेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

कुट्टू आटे की ऐसे करें पहचान
कुट्टू के आटे का रंग गहरा भूरा होता है। कुट्टू के आटे में मिलावट या खराब होने पर सबसे पहले उसका रंग बदल जाता है। इस स्थिति में कुट्टू के आटे का रंग ग्रे या हल्‍का हरा हो सकता है। आटा गूंथते समय होती है परेशानी- खराब या मिलावटी कुट्टू का आटा गूंथते समय बिखर जाता है। इसके अलावा कुट्टू के आटे को खरीदने से पहले उसे छूकर देखें। अगर आटा खुरदुरा है और इसमें बीच-बीच में काले दाने दिखाई दे रहे हैं तो ये आटा न खरीदें। इस आटे में फगंस लगी होने के कारण खराब हो गया है। कुट्टू के आटे को उपयोग करने से पहले छानना न भूलें। कुट्टू के आटे को गूंथते वक्त नमक सीधा न डालकर पानी में मिक्स करके ही डालें। हमेशा अच्छी गुणवत्ता ब्रांड का ही आटा खरीदें। इससे आटे में मिलावट की संभावना कम रहती है। कभी भी खुला आटा नहीं खरीदना चाहिए। खुले कुट्टू के आटे में मिलावट सबसे ज्यादा की जाती है।

शहर छोड़, छोटे मोटे पर कार्रवाई कर अफसर कर रहे सीना चौड़ा
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी शहर छोड़ ग्रामीण, तहसील स्तरों पर कार्रवाई कर सीना चौड़ा कर रहे हैं। हालांकि यह बात दीगर है कि नवरात्र के मौके पर विभागीय अफसरों ने साबुदाना, सरसों का तेल, काजू, पनीर किशमिश समेत कई चीजों के सैंपल लिए गए है। जबकि खाद्य विभाग के अधिकारियों ने इस बात को नकार दिया है, कि बुधवार को शाहबाद गेट, सिविल लाइंस इलाके में छापेमारी कर सैंपल लिए गए हैं।

नवरात्र पर्व के मद्देनजर प्रतिष्ठानों से काजू,सरसों के तेल, किशमिश, साबुदाना के पांच सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा। -सुनील कुमार शर्मा, अभिहित अधिकारी, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन।

ये भी पढ़ें:- लालू से हाथ मिला कर नीतीश ने तोड़ा निवेशकों का भरोसा- सुशील मोदी

संबंधित समाचार