रायबरेली: छह माह से मानदेय न मिलने पर फूटा आशा बहुओं का गुस्सा, सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। विगत छह माह से मानदेय न मिलने से नाराज आशा व संगिनी ने धनराशि दिलाए जाने को लेकर ऊंचाहार सीएचसी परिसर में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आशा बहुओं ने इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा है। आशा बहू जिला अध्यक्ष गीता मिश्रा की अगवाई में शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या …

रायबरेली। विगत छह माह से मानदेय न मिलने से नाराज आशा व संगिनी ने धनराशि दिलाए जाने को लेकर ऊंचाहार सीएचसी परिसर में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आशा बहुओं ने इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा है। आशा बहू जिला अध्यक्ष गीता मिश्रा की अगवाई में शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में आशा बहू सीएचसी पहुंची। जिसके बाद विगत छह माह से बकाया वेतन दिलाए जाने को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी।

जिसके बाद स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर आशाओं का बकाया धन राशि दिलाने का आश्वासन देते हुए समझा-बुझाकर शांत कराया। महीने से अध्यक्ष संगिनी अरुणा पांडेय आशा कमलेश कुमारी, नीतू, ममता पाल, उर्मिला देवी, राजू देवी, शीला सिंह, शिव कुमारी, माया देवी, अनीता देवी, अर्चन सिंह आदि ने बताया कि विगत अप्रैल माह से स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराए गए कार्यों की धनराशि नहीं दी गई है।

जिसके चलते उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ शुभकरन ने बताया कि आशाओं द्वारा ज्ञापन दिया है। जिसे उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर जल्द आशाओं का वह भुगतान कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: नीलगाय से टकराई बाइक, आशा बहु की मौत, बेटा घायल

संबंधित समाचार