हल्द्वानी: अगले तीन दिन मौसम में कोई बदलाव नहीं, पांच अक्टूबर से बारिश के है आसार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम लगातार आंख मिचौली खेल रहा है। कभी झमाझम बारिश से राहत मिलती है तो कभी उमस व गर्मी ने लोगों को रूला रखा है। मौसम विभाग ने एक बार फिर बदलाव की संभावना जताई है। पांच अक्टूबर से मौसम में बदलाव आने के साथ कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मौसम लगातार आंख मिचौली खेल रहा है। कभी झमाझम बारिश से राहत मिलती है तो कभी उमस व गर्मी ने लोगों को रूला रखा है। मौसम विभाग ने एक बार फिर बदलाव की संभावना जताई है। पांच अक्टूबर से मौसम में बदलाव आने के साथ कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अगर यह मजबूत रहा तो उत्तराखंड पर पांच से आठ अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

शुक्रवार को सुबह से ही चटक धूप खिली रही। दोपहर बाद मौसम अचानक बदलाव आया और बादल छाने लगे। कुमाऊं मंडल में कुछ जगह आंशिक बादल छाए रहे। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अगले दो से तीन दिन तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। अक्टूबर दूसरे सप्ताह से तापमान में हल्की गिरावट आनी शुरू होगी।

संबंधित समाचार