अजय देवगन को मिला बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड, विशाल भारद्वाज बेस्ट म्युजिक डायरेक्टर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुबंई। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। यह अवार्ड उन्हें फिल्म तान्हाजी के लिए मिला। वहीं भारद्वाज बेस्ट म्युजिक डायरेक्टर का अवार्ड मिला है। 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन को फिल्म तान्हाजी के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा मशहूर म्यूजिक …

मुबंई। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। यह अवार्ड उन्हें फिल्म तान्हाजी के लिए मिला। वहीं भारद्वाज बेस्ट म्युजिक डायरेक्टर का अवार्ड मिला है।

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन को फिल्म तान्हाजी के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा मशहूर म्यूजिक कंपोजर और डायरेक्टर विशाल भारद्वाज को डॉक्यूमेंट्री 1232 km के गाने ‘मारेंगे तो वहीं जाकर’ के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है। बता दें कि इन अवॉर्ड्स की घोषणा बीते 22 जुलाई को हो गई थी। ऐसे में 30 सितंबर को इस पुरस्कार को जीतने वालों को अवॉर्ड दिया जा रहा है।

अजय और विशाल ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मारी बाजी
राष्ट्रीय फिल्मो पुरस्कार 2022 के दौरान सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी की काफी धूम रही है। इस फिल्म के लिए अजय देवगन को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट एक्टर चुना गया है, जबकि तान्हाजी फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का खिताब मिला है। इसके साथ ही विशाल भारद्वाज को बेस्ट म्यूजिक डारेक्शन की कैटेगरी में ये बड़ा अवॉर्ड मिला है। विशाल के अलावा मशहूर सिंगर मनोज मुंतसिर को साइना फिल्म में बेस्ट लिरिक्स के लिए नेशनल अवार्ड मिला है।

अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी को दो अन्य श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के सम्मान से नवाजा गया है। अपने फिल्म करियर के दौरान अजय देवगन ने तीसरी बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को अपने नाम किया है। इससे पहले साल 1998 में फिल्म जख्म और द लीजेंड ऑफ भगत सिंह के लिए अजय देवगन को नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया जा चुका है।

ये भी पढ़ें:-शादी के बंधन में बंधने जा रहे ऋचा और अली फज़ल, रश्मों की तस्वीरें आईं सामने

संबंधित समाचार