नैनीताल: ऑपरेशन मुक्ति भिक्षा नहीं, शिक्षा दें के तहत व्यापक अभियान की खुली पोल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। बीते एक साल से सरोवर नगरी में भिक्षुकों व मानसिक विकृति के लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। नंदा देवी महोत्सव के बाद से बाहरी राज्यों और शहरों से आये लोग भिक्षुक बनकर घूम रहे हैं। ऐसे लोग पर्यटकों व स्थानीय लोगों से पैसे मांगते हुए अभद्रता तक कर …

नैनीताल, अमृत विचार। बीते एक साल से सरोवर नगरी में भिक्षुकों व मानसिक विकृति के लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। नंदा देवी महोत्सव के बाद से बाहरी राज्यों और शहरों से आये लोग भिक्षुक बनकर घूम रहे हैं। ऐसे लोग पर्यटकों व स्थानीय लोगों से पैसे मांगते हुए अभद्रता तक कर रहे हैं। इनमें कई संदिग्ध हैं। ज्यादातर लोग बच्चों से भी भीख मंगवा रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस न तो इनका सत्यापन कर पाई है, न ही इनकी कोई जानकारी पुलिस के पास है।

मालूम हो कि हाल ही में पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुक्ति: भिक्षा नहीं, शिक्षा दो’ के तहत व्यापक अभियान की शुरुआत की थी। लेकिन नैनीताल में आपको ऐसी कई तस्वीर देखने को मिल जाएंगी, जो अलग ही कहानी बयां कर रही है। नंदा देवी महोत्सव के बाद से अचानक बाहरी राज्यों और क्षेत्रों से आए भिखारियों की संख्या बढ़ गई है। पुलिस द्वारा न तो इनका सत्यापन किया गया है न ही कोई कार्रवाई। मासूमों से खुलेआम भीख मंगवाई जा रही है। कई लोग खिलौने आदि बेच रहे हैं तो वहीं इनके बच्चे राहगीरों से भीख मांग रहे हैं। ये कहां से हैं, कब आए, पुलिस के पास इनकी कोई जानकारी नहीं है।

बिना सत्यापन के घूमते हुए ये लोग खुले में गंदगी फैलाते हैं। कई बार यह लोग भीड़ का फायदा उठाते हुए पर्यटकों का सामान भी चुरा लेते हैं। इधर स्थानीय लोग इन पर लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

संबंधित समाचार