हल्द्वानी: बोनस व महंगाई भत्ते की मांग को लेकर मुखर हुए रोडवेज कर्मचारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता व कर्मचारियों को बोनस दिए जाने की मांग को लेकर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने शासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने शासन को बताया कि समस्याओं के निदान की मांग को लेकर कई बार सूचित करने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता व कर्मचारियों को बोनस दिए जाने की मांग को लेकर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने शासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने शासन को बताया कि समस्याओं के निदान की मांग को लेकर कई बार सूचित करने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है।

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै तथा महामंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि रोडवेज कर्मचारियों को जुलाई 2022 से 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता अनुमन्य है। लेकिन महंगाई भत्ते का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि परिवहन निदेशक मंडल ने निगम के संविदा, विशेष श्रेणी कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के समानुपातिक मानदेय में वृद्धि की जाएगी। लेकिन वादे के अनुसार चालक व परिचालकों के मानदेय में वृद्धि नहीं हो सकी है। संगठन ने दीपावली से पूर्व बोनस प्रदान करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

संबंधित समाचार