हल्द्वानी हाट में दिखा वीमेन पॉवर का जलवा
हल्द्वानी, अमृत विचार। केसरिया ग्रुप द्वारा हल्द्वानी के एक बैंकट हॉल में हल्द्वानी हाट का आयोजन चल रहा है। इस हाट में युवा उद्यमियों को प्रोत्साहन दिया गया है जिसमें खासकर नारी शक्ति को तरजीह दी गयी है। विभिन्न स्टॉलों में महिला उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। घर की …
हल्द्वानी, अमृत विचार। केसरिया ग्रुप द्वारा हल्द्वानी के एक बैंकट हॉल में हल्द्वानी हाट का आयोजन चल रहा है। इस हाट में युवा उद्यमियों को प्रोत्साहन दिया गया है जिसमें खासकर नारी शक्ति को तरजीह दी गयी है।
विभिन्न स्टॉलों में महिला उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। घर की साज सज्जा, कपडे़,, पेंटिंग , फुटवियर के अलावा यहां आपको सेहत और कास्मेटिक्स से जुड़े ट्रेंडिंग उत्पाद मिल जाएंगे। वहीं ऑटोमोबाल हब भी है जहां आप तमाम कंपनियों के मौजूद प्रतिनिधियों से वन टू वन कर सकते हैं और इस नवरात्रि अपना पसंदीदा वाहन घर ले जा सकते हैं।
इसके अलावा संस्कृति से जुडे़ उत्पादों को भी खरीदा जा सकता है। आपको बता दें कि केसरिया ग्रुप महिलाओं का एक ग्रुप है जिसने महिलाओं और स्वयं सेवी संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं को मौका देने के लिए इस हाट का आयोजन किया है। इस हाट में अन्य शहरों से भी लोगों ने प्रतिभाग किया है। दो दिवसीय इस हाट में खूब रौनक देखने को मिल रही है पहले दिन ही लगभग बारह सौ लोगों ने प्रतिभाग किया और जमकर खरीदारी की।
वहीं आज शाम डांडिया नृत्य का भी आयोजन किया जाएगा। हाट के उदघाटन के मौके पर पहुंचे मेयर डा.जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं की सोच का पता चलता है और उनसे सीख लेकर अन्य लोगों को प्रोत्साहन भी मिलता है। ऐसे आयोजनों की लगातार जरूरत है और भविष्य में ऐसे आयोजनों को और बड़े स्वरूप में किया जाएगा। हाट आयोजकों में हिमानी गोयल, वरुण गोयल, निकिता गोयल, अंकित गोयल, प्राची गुप्ता, मुदित गुप्ता सहित तमाम लोग शामिल रहे।
