बांदा: टीबी ग्रसित मरीज की जानकारी देने पर मिलेगा पांच सौ का पुरस्कार
बांदा, अमृत विचार। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे सेवा पखवाड़ा अंतर्गत टीबी के मरीजों को गोद लेने के कार्यक्रम में जिलाधकारी ने कहा कि टीबी ग्रसित मरीज की जानकारी देने वाले व्यक्ति को पांच सौ का पुरस्कार दिया जायेगा। वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त किये जाने के प्रधानमंत्री के …
बांदा, अमृत विचार। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे सेवा पखवाड़ा अंतर्गत टीबी के मरीजों को गोद लेने के कार्यक्रम में जिलाधकारी ने कहा कि टीबी ग्रसित मरीज की जानकारी देने वाले व्यक्ति को पांच सौ का पुरस्कार दिया जायेगा। वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त किये जाने के प्रधानमंत्री के संकल्प एवं लक्ष्य को प्राप्त कर साकार करने के लिये टीबी के रोगियों को गोद लेने का कार्यक्रम आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुराग पटेल की अध्यक्षता में हुआ।
बताया गया कि जनपद में टीबी से ग्रसित रोगियों की संख्या 350 है, जिन्हें गोद लिया जाना है किन्तु उन मरीजों को अनावश्यक रूप से भ्रमण न करना पडे, इसलिए प्रतीकात्मक रूप से 15 मरीजों को बुलाया गया था। मरीजों को प्रतीकात्मक रूप से पोषण सामाग्री प्रदान की। इस मौके पर विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि इस अभियान से जुडकर टीबी से ग्रसित मरीजों को बेहतर दवायें एवं पौष्टिक आहार हम लोंगो को इनके स्वास्थ्य की चिंता करते हुए ध्यान रखना है और प्रधानमंत्री का संकल्प पूरा करना है।
विधायक नरैनी ओममणि वर्मा ने बताया कि जनप्रतिनिधियों को पांच-पांच मरीज गोद दिये गये हैं, हम लोंगो की जिम्मेदारी बनती है कि इन मरीजों की देखभाल कर उन्हें स्वस्थ्य एवं सुखी जीवन प्रदान करें। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने कहा कि यह बहुत ही सराहनीय है।
ये भी पढ़ें-बांदा: दो बार विधायक रहे 90 वर्षीय पूर्व विधायक जगन्नाथ सिंह परमार का निधन
