अयोध्या : लोकगीत में कनौसा व शास्त्रीय गायन में जीजीआईसी फर्स्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। जनपद स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को स्काउट भवन के हाल में किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा अर्चिता मौर्या व सार्थक मिश्रा राजकीय इंटर कालेज अयोध्या ने प्राप्त किया। पारंपरिक लोकगीत अन्नपूर्णा में कनौसा कान्वेन्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज ने …

अमृत विचार, अयोध्या। जनपद स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को स्काउट भवन के हाल में किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा अर्चिता मौर्या व सार्थक मिश्रा राजकीय इंटर कालेज अयोध्या ने प्राप्त किया।

पारंपरिक लोकगीत अन्नपूर्णा में कनौसा कान्वेन्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय नृत्य राजकीय बालिका इंटर कालेज रुदौली की छात्रा अंजलि चौरसिया ने प्रस्तुत किया। नोडल प्रभारी अशोक सरोज ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र पांडेय के निर्देशन में आयोजित इस कला उत्सव में पारंपरिक नृत्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा प्रीती पाल ने प्रस्तुत किया।

एकल नाटक में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौहनिया की छात्रा अंशिका यादव ने एवं दृश्य कला राजकीय बालिका इंटर कालेज अमानीगंज की आशा मौर्या व मनोहरलाल इंटर कालेज के दूषण वर्मा ने प्रस्तुत किया। दृश्य कला बहुआयामी प्रतियोगिता में कनौसा कान्वेंट इंटर कॉलेज की छात्रा अपर्णा एवं मनोहर लाल इंटर कॉलेज के छात्र अमरीश तिवारी ने प्रस्तुत किया। पुस्कार का वितरण प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. बसन्त कुमार ने किया। संचालन रामजी राम ने किया।

यह भी पढ़ें:- हल्द्वानी: राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में राज्यभर से पहुंचे 100 तैराक, नैनीताल ने ओवरऑल चैंपियनशिप में किया कब्जा

संबंधित समाचार