बरेली: बीएड की काउंसिलिंग में पहले दिन 3500 ने कराया पंजीकरण, 2500 अभ्यर्थियों ने कॉलेज का किया चयन
बरेली, अमृत विचार। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की पहले चरण की काउंसिलिंग शुक्रवार से शुरू हो गई। पहले दिन शाम तक करीब 3500 अभ्यर्थियों ने वेबसाइट पर पंजीकरण करा लिया था और 2500 ने कॉलेज का भी चयन कर लिया था। पहले चरण में 1 से 75 हजार रैंक तक के अभ्यर्थी 7 अक्टूबर तक …
बरेली, अमृत विचार। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की पहले चरण की काउंसिलिंग शुक्रवार से शुरू हो गई। पहले दिन शाम तक करीब 3500 अभ्यर्थियों ने वेबसाइट पर पंजीकरण करा लिया था और 2500 ने कॉलेज का भी चयन कर लिया था। पहले चरण में 1 से 75 हजार रैंक तक के अभ्यर्थी 7 अक्टूबर तक पंजीकरण व कॉलेज चयन करेंगे। 8 को भी कॉलेज चयन होगा। 9 अक्टूबर से दूसरे चरण की भी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
प्रदेश में 2477 महाविद्यालयों में 238950 सीटों पर काउंसिलिंग हो रही है। इसमें 60 राजकीय व 110 एडेड कॉलेज हैं। इसके अलावा अन्य सभी कॉलेज वित्त पोषित हैं। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से एक राजकीय व 10 एडेड कॉलेज और 134 वित्त पोषित कॉलेज हैं। पहले चरण की काउंसिलिंग में सरकारी व एडेड कॉलेज में सीट को लेकर चयन होता है, क्योंकि इनमें फीस कम है।
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नोडल अधिकारी प्रो. पीबी सिंह ने बताया पहले दिन काउंसिलिंग में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई है। अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए तकनीकी टीम लगी हुई है। चार चरणों की काउंसिलिंग के बाद पूल काउंसिलिंग होगी और उसके बाद रिक्त सीटों पर सीधे कॉलेज में प्रवेश होंगे।
ये भी पढ़ें- बरेली: वाटरप्रूफ प्लास्टर से पशुओं की हड्डी जोड़ रहे वैज्ञानिक, मजबूती के लिए हो रहा उपयोग
