भवाली: रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए जल संस्थान परिसर में बनाए जा रहे पोखर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भवाली, अमृत विचार। नगर पालिका परिषद ने जल संस्थान कैंपस में बोरिंग के समपी मैदान में 20×20 मीटर का बरसाती पोखर बनाना शुरू कर दिया है। नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत जल संरक्षण, बोरिंग के समीप भूजल स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से पोखर बनाया जा …

भवाली, अमृत विचार। नगर पालिका परिषद ने जल संस्थान कैंपस में बोरिंग के समपी मैदान में 20×20 मीटर का बरसाती पोखर बनाना शुरू कर दिया है।

नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत जल संरक्षण, बोरिंग के समीप भूजल स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से पोखर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा जल संस्थान परिसर में पेयजल बोरिंग के निकट चार पोखर बनाने का काम शुरू हो गया है। इन पोखरों से बारिश का पानी संचय होगा। इस अवसर पर एई मुकेश कुमार, इंद्र कपिल, गणेश पांडे, दीपक भंडारी आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार