लखनऊ: आयुर्वेद के बारे में चला जागरूकता अभियान, बोले विशेषज्ञ- बच्चों के लिए सहजन है फायदेमंद

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सहजन का प्रयोग शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा होता है। मौजूदा समय में लोग इसका उपयोग भी खूब कर रहे हैं,यह बच्चों के लिए भी फायदेमंद है,लेकिन बच्चे इसका सेवन नहीं करते हैं,इसके लिए जरूरी है कि बच्चों को पंसदीदा भोजन दें उसमें सहजन की पत्ती कम मात्रा में डाल …

लखनऊ, अमृत विचार। सहजन का प्रयोग शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा होता है। मौजूदा समय में लोग इसका उपयोग भी खूब कर रहे हैं,यह बच्चों के लिए भी फायदेमंद है,लेकिन बच्चे इसका सेवन नहीं करते हैं,इसके लिए जरूरी है कि बच्चों को पंसदीदा भोजन दें उसमें सहजन की पत्ती कम मात्रा में डाल दें,जैसे आलू की सब्जी में सहजन की पत्ती डाली जा सकती है। यह बच्चों के लिए काफी फायदेमंद है। इसके अलावा आयुर्वेद की दवाओं का प्रयोग अपने मन से नही करना चाहिए,बल्कि चिकित्सक की सलाह पर करना चाहिए,जिसके लिए टेलीमेडिसिन की सुविधा भी शुरू की गयी है। यह कहना है राजधानी स्थित आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय स्थित द्रव्यगुण विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.माखन लाल का। उन्होंने यह बातें भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा आयुर्वेद के प्रति चलाये जा रहे जागरुकता अभियान कार्यक्रम में कहीं।

उन्होंने बताया कि टेलीमेडिसिन की मदद से रोग तथा दवाओं के उपयोग की जानकारी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की यह एक योजना है जिसके माध्यम से आयुर्वेद के प्रति लोगों में जागरुकता लाई जा रही है। भारत सरकार की तरफ से 12 सितंबर से लेकर 23 अक्टूबर तक यह जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। हर सप्ताह अलग अलग थीम के तहत लोगों को जागरुक किया जा रहा है। इस सप्ताह की थीम है कि मोटे अनाज का सेवन कैसे करें।

लोकभारती के सचिव भास्कर अस्थाना ने बताया कि डॉक्टर व विद्यार्थियों ने गांव गांव जाकर लोगों को आयुर्वेद के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया है। इससे लोगों में यह भी जानकारी पहुंची कि आयुर्वेद के इस्तेमाल से स्वास्थ्य को कितना लाभ मिलता है।

ये भी पढ़ें-रोड एक्सीडेंट : ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

संबंधित समाचार