रुद्रपुर: डीएम ने कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों में जुटने के दिए आदेश
रुद्रपुर, अमृत विचार। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत द्वारा 14 अक्टूबर कृमि मुक्ति दिवस को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों के साथ बैठक की और दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने आदेश दिए कि सरकारी, अर्द्वसरकारी,मदरसों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल की गोली नियमानुसार खिलाई जाएं। कहा कि एक भी बच्चा …
रुद्रपुर, अमृत विचार। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत द्वारा 14 अक्टूबर कृमि मुक्ति दिवस को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों के साथ बैठक की और दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने आदेश दिए कि सरकारी, अर्द्वसरकारी,मदरसों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल की गोली नियमानुसार खिलाई जाएं। कहा कि एक भी बच्चा दवाई खाने से वंचित नहीं रहे और यह भी सुनिश्चित किया जाएं कि कई मेडिकल कारणों वाले बच्चों को दवाई नहीं खिलाई जाएं।
निर्देश दिए कि महाविद्यालयों, तकनीकि शिक्षण संस्थानों के साथ ही पैरामेडिकल कॉलेजों में 19 वर्ष तक की आयु वर्ग विद्यार्थियों को चिह्नित करते हुए दवाईयों का सेवन करवाया जाए। वंचित बच्चों को 17 अक्टूबर को मॉप-अप दिवस पर दवाई खिलाई जाएं। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि सभी स्कूल, कॉलेजों, आंगनबाड़ी केंद्रों पर दवाई समय से मुहैया कराई जाए। सीएमओ डॉ. सुनीता रतूड़ी चुफाल ने बताया कि जिले में एक से लेकर 19 वर्ष तक के 661287 बच्चों को दवाई खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
जिला स्तरीय इमरजैसी रिस्पॉस टीम में डिस्ट्रिक्ट नोडल ऑफीसर डॉ. हरेंद्र मलिक और एसीएमओ डॉ. तपन शर्मा को रखा गया है। इसके अलावा आठ ब्लॉक स्तरीय इमर्जेन्सी रेस्पोन्स टीमे बनाई गई हैं। इस मौके पर सीईओ बेसिक एके सिंह, डीपीओ उदय प्रताप सिंह, मो. आमिर खां, पूरन मल, मोनू शर्मा, आकांक्षा रहे।
