टनकपुर: दो दिवसीय लायंस दीपावली मेला 15 अक्टूबर से, तैयारियां तेज
टनकपुर, अमृत विचार। टनकपुर लायंस क्लब का निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर सहायता के लिए 22वां लायंस दीपावली मेला 15 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। गांधी मैदान में होने वाले दो दिवसीय इस दीपावली मेले में तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मेले में मोटरसाइकिल, स्कूटी के अलावा और भी कई आकर्षक इनाम रखे …
टनकपुर, अमृत विचार। टनकपुर लायंस क्लब का निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर सहायता के लिए 22वां लायंस दीपावली मेला 15 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। गांधी मैदान में होने वाले दो दिवसीय इस दीपावली मेले में तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मेले में मोटरसाइकिल, स्कूटी के अलावा और भी कई आकर्षक इनाम रखे गए हैं।
लायंस क्लब के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विशिष्ट अतिथि में वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोड़ी होंगे। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को 6 वर्ष से 12 वर्ष आयु के बच्चों का सोलो डांस प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 16 अक्टूबर को आर्केस्ट्रा, टीवी के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किए जाएंगे, साथ ही पुरस्कार वितरण और लकी ड्रॉ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मेले में स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल व झूले भी लगाए जा रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी 12 अक्टूबर तक अपना पंजीकरण शारदा ज्वेलर्स पर करा सकते हैं। जबकि स्टालों की बुकिंग के लिए मगन बिहारी एंड संस में संपर्क कर सकते हैं।
