कृषि आधारभूत कोष योजना को मोदी कैबिनेट बैठक में मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए कृषि आधारभूत कोष योजना को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की यहां हुयी बैठक में कृषि मंत्रालय के इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। इस योजना के तहत बैंक और वित्तीय संस्थान आधारभूत सुविधाओं के विकास …

नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए कृषि आधारभूत कोष योजना को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की यहां हुयी बैठक में कृषि मंत्रालय के इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। इस योजना के तहत बैंक और वित्तीय संस्थान आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए एक लाख करोड़ रुपये के ऋण उपलब्ध करायेंगे।

कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने संवाददाता सम्मेलन में बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि किसान समेत , कृषि उद्मी , स्टार्ट अप के लिए जाने वाले ऋण पर अनुदान दिया जायेगा। दो करोड़ रुपये के ऋण पर क्रेडिट गारंटी दी जायेगी तथा ब्याज पर सालाना तीन प्रतिशत की छूट दी जायेगी।

संबंधित समाचार