मेक्सिको की नौसेना का यूरोकॉप्टर हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको की नौसेना का यूरोकॉप्टर हेलीकॉप्टर दक्षिण-पूर्वी राज्य ताबास्को के सेंटला नगर पालिका में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर शनिवार को ग्वाटेमाला के साथ सीमा पर एक टोही उड़ान पर था जब यह दुर्घटना हुई। #Mexico Helicopter crash in #Tabasco #Mexico today no further information available pic.twitter.com/OVOeVxIsQA …

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको की नौसेना का यूरोकॉप्टर हेलीकॉप्टर दक्षिण-पूर्वी राज्य ताबास्को के सेंटला नगर पालिका में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर शनिवार को ग्वाटेमाला के साथ सीमा पर एक टोही उड़ान पर था जब यह दुर्घटना हुई।

सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “मैक्सिकन नौसेना के उक्त विमान पर पांच नौसैनिकों को ले जाया जा रहा था, जिनमें से दुर्भाग्य से तीन की जान चली गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” अधिकारियों ने घोषणा की कि वे दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच करेंगे।

ये भी पढ़ें:- ऑडियो लीक मामले में बढ़ी इमरान खान की मुश्किलें, पाकिस्तान कैबिनेट ने दी कानूनी कार्रवाई को मंजूरी

संबंधित समाचार