Bigg Boss 16 पहले ही एपिसोड में आपस में भिड़ीं ये दोनों कंटेस्टेंट, कर डाला ये कारनामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियल्टी शो Bigg Boss का 16वां सीजन शुरू हो चुका है। कंटेस्टेंट्स ने अपना गेम शुरू कर दिया है। पहला एपिसोड शानदार रहा। पहले ही एपिसोड में जहां दो कंटेस्टेंट अर्चना और निमृत कौर एक-दूसरे से बहस करते नजर आईं तो वहीं साजिद खान को अनुवादक बना दिया गया। ये भी पढ़ें:-हमला …

मुंबई। मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियल्टी शो Bigg Boss का 16वां सीजन शुरू हो चुका है। कंटेस्टेंट्स ने अपना गेम शुरू कर दिया है। पहला एपिसोड शानदार रहा। पहले ही एपिसोड में जहां दो कंटेस्टेंट अर्चना और निमृत कौर एक-दूसरे से बहस करते नजर आईं तो वहीं साजिद खान को अनुवादक बना दिया गया।

ये भी पढ़ें:-हमला या हादसा? पंजाबी सिंगर अल्फाज अस्पताल में भर्ती, तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से घायल, आरोपी अरेस्ट

खाना पकाने की ड्यूटी से हटाने पर बवाल
बिग बॉस ने पहले हफ्ते का कैप्टन निमृत कौर अहलुवालिया को बनाया है। कप्तान को घर के कामों का बंटवारा करने के लिए कहा गया। निमृत ने अर्चना गौतम को खाना पकाने की ड्यूटी से हटाने का फैसला किया। क्योंकि पहले से ही 6 लोग खाना बना रहे हैं। किचन से हटने के फैसले को लेकर अर्चना और निमृत के बीच काफी बहस हुई। घर की सभी लड़कियां निमृत का पक्ष लेती दिखीं। निमृत ने अर्चना को खाना की ड्यूटी से हटाकर साफ सफाई करने की ड‌्यूटी दी है। वहीं अर्चना ने नए ड‌्यूटी को एक्सेप्ट नहीं किया।

साजिद बने अनुवादक
बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट साजिद खान को पहले एपिसोड में अब्दु रोज़िक का अनुवादक बनाया गया है। साजिद पूरे एपिसोड में अनुवाद करते नजर आए। साजिद खान और अब्दु रोज़िक को कन्फेशन रूम में बुलाया गया और साजिद को अब्दु का अनुवादक बनने के लिए कहा गया।

ये भी पढ़ें:-मलाइका और अरबाज में फिर से बढ़ रहीं नजदीकियां!, जानें अर्जुन को लेकर मुन्नी के मन की बात

संबंधित समाचार