बरेली में चार दिन में कोरोना ने जड़ा शतक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, सिद्धार्थ भारद्वाज। जुलाई महीने के पहले सप्ताह में ही कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तेजी के साथ बढ़ा है। मात्र चार दिनों में ही बरेली में पॉजिटिव मरीजों का शतक हो चुका है। पिछले चार दिनों में ही संक्रमित मरीजों की संख्या 130 हो गई है। प्रमुख चिकित्सकों की मानें तो सैंपल का आंकड़ा …

बरेली, सिद्धार्थ भारद्वाज। जुलाई महीने के पहले सप्ताह में ही कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तेजी के साथ बढ़ा है। मात्र चार दिनों में ही बरेली में पॉजिटिव मरीजों का शतक हो चुका है। पिछले चार दिनों में ही संक्रमित मरीजों की संख्या 130 हो गई है। प्रमुख चिकित्सकों की मानें तो सैंपल का आंकड़ा अगर बढ़ा दिया जाए तो संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सकता है, हालांकि इसमें लोगों की जागरूकता भी जरूरी है।

मानसून की बारिश के साथ संक्रमण के फैलाव का खतरा अधिक बढ़ा है। इसी खतरे को जुलाई महीने में संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी के साथ बढ़ोतरी ने भी प्रबल की है। बढ़ती मरीजों की संख्या को लेकर शहरवासी भी दहशत में है। बिना लक्षणों वाले मरीजों को सैंपल के माध्यम से ही चिन्हित किया जा सकता है।

बरेली में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 470 हो चुका है। जबकि 17 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में पहला कोरोना का मामला 29 मार्च को सामने आया था। जून महीने के मध्य तक पहली बार जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 100 के पार पहुंचा था। इसके बाद तो कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा लगातार तेजी के साथ बढ़ता गया।

जुलाई महीने में तो कोरोना के नए रिकार्ड बनते गए। एक दिन में सबसे अधिक 49 मरीजों का आंकड़ा भी पिछले चार दिनों में बना। चार दिनों में ही संक्रमित कुल मरीजों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया और संख्या 130 तक जा पहुंची।

पिछले चार दिनों में कोरोना से मरीजों की संख्या
4 जुलाई      29 संक्रमित
5 जुलाई      49 संक्रमित
6 जुलाई      30 संक्रमित
7 जुलाई      22 संक्रमित
कुल        130 संक्रमित

संबंधित समाचार