Video: रामलीला में ‘हनुमान’ तो गरबा में डांस कर रहे युवक को आया हार्ट अटैक, उत्सव में पसरा मातम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। हार्ट अटैक आज कल आम हो गया है। पिछले कई दिनों से ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। एक तरफ गुजरात के आणंद जिले में गरबा खेलते हुए 21 साल के युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में रामलीला में हनुमान की …

नई दिल्ली। हार्ट अटैक आज कल आम हो गया है। पिछले कई दिनों से ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। एक तरफ गुजरात के आणंद जिले में गरबा खेलते हुए 21 साल के युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में रामलीला में हनुमान की भूमिका निभा रहे एक व्यक्ति अभिनय के दौरान की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- ‘हवा का तेज झोंका आया और हो गई प्रेग्नेंट, 15 मिनट में डिलीवरी’, महिला के अजीब दावे से मची सनसनी

गरबा खेलने के दौरान हार्ट अटैक से मौत
उमंग और उल्लास से सराबोर वीरेंद्र सिंह की गरबा खेलने के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है जानकारी के मुताबिक ये घटना आणंद के तारापुर की शिव शक्ति सोसायटी में हुई है इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 30 सितंबर को 21 साल के वीरेंद्र सिंह राजपूत गरबा खेल रहा था इस दौरान उसके दोस्त वीडियो बना रहे थे तभी अचानक से वीरेंद्र गिर पड़ा उसे आनन फानन में सोसायटी के लोग अस्पताल लेकर भागे लेकिन वीरेंद्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया डॉक्टर ने बताया युवक की दिल का दौरा पडने से मौत हुई है।

हनुमान लीला के दौरान मौत
वहीं, फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में  रामलीला की इस हृदय विदारक घटना का वीडियो सामने आया। जहां बैकग्राउंड में हनुमान जी लीला से संबंधित गाना चल रहा है और अभिनय कर रहे अभिनेता मंच पर गदा लेकर कूद रहे हैं। इस व्यक्ति की उम्र 55 वर्ष बताई जा रही है। अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ती है और वह मंच से गिर जाते हैं। उनके गिरते ही वहां चीख-पुकार मच जाती है क्योंकि मंच से गिरने के बाद उनकी मौत हो जाती है।

बता दें कि पिछले दिनों ऐसी कई घटनाएं सामने आई है जब स्टेज पर नृत्य कर रहे शख्स की हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गई है। ऐसा ही जम्मू का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें जागरण में पार्वती की भूमिका निभा रहे एक युवा कलाकार ने स्टेज पर दम तोड़ दिया था।

ये भी पढ़ें- Bhangarh Fort: भानगढ़ किले में भूतों और आत्माओं का कब्जा! अंधेरा होते ही नो एंट्री

संबंधित समाचार