हल्द्वानी: द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंटस ऑफ इंडिया के सचिव बने मनीष कांडपाल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। द इंस्टिट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के नॉर्थन इंडिया रीजनल काउंसिल के लिए वर्ष 2022-23 के लिए अल्मोड़ा कौसानी के मूल निवासी मनीष कांडपाल को सचिव चुना गया है। उनकी इस उपलब्धि पर  कुमाऊं के सभी पेशेवर लोगों में खुशी की लहर हैं। मनीष सामाजिक तौर से भी सक्रिय हैं। …

हल्द्वानी, अमृत विचार। द इंस्टिट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के नॉर्थन इंडिया रीजनल काउंसिल के लिए वर्ष 2022-23 के लिए अल्मोड़ा कौसानी के मूल निवासी मनीष कांडपाल को सचिव चुना गया है। उनकी इस उपलब्धि पर  कुमाऊं के सभी पेशेवर लोगों में खुशी की लहर हैं।

मनीष सामाजिक तौर से भी सक्रिय हैं। वह सदैव पर्वतीय बोली, भाषा, संस्कृति के लिए सजग रहते हैं। मनीष के पिता जगदीश चंद्र कांडपाल लोक निर्माण विभाग दिल्ली से सेवानिवृत हुए हैं जबकि माता पुष्पा कांडपाल गृहणी हैं। मनीष आईसीएआई के अब तक सबसे युवा पदाधिकारी बनकर इतिहास में दर्ज हो गए हैं।

आईसीएआई की स्थापना, लागत और प्रबंधन लेखाकार के पेशे के नियमन के लिए एक वैधानिक पेशेवर निकाय के रूप में संसद के एक विशेष अधिनियम, लागत और कार्य लेखाकार अधिनियम, 1959 द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य आर्थिक गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में प्रबंधन नियंत्रण के एक शक्तिशाली उपकरण के रूप में लागत और प्रबंधन लेखा कार्य को विकसित करना है। वर्तमान में इस संस्थान में लगभग 70 हजार सदस्य एवं 6 लाख छात्र सदस्य हैं,

संबंधित समाचार