हल्द्वानी: त्योहारी सीजन में जागा खाद्य विभाग, कुट्टू व सि‍ंघाड़े के आटे के सैंपल जांच के लिए भेजे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। त्योहार के मौके पर खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट को रोकने के लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग अलर्ट हो गया है। इसके लेकर सोमवार को विभागीय टीम ने अभियान चलाकर कुट्टू व सिंघाड़े के आटे के सैंपल लिये। जिन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। खाद्य सुरक्षा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। त्योहार के मौके पर खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट को रोकने के लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग अलर्ट हो गया है। इसके लेकर सोमवार को विभागीय टीम ने अभियान चलाकर कुट्टू व सिंघाड़े के आटे के सैंपल लिये। जिन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा ने बताया कि नवरात्र के मौके पर कुट्टू व सिंघाड़े के आटे में विशेषकर मिलावट की जाती है। इसको लेकर सोमवार को दमुवाढूंगा स्थित जियो स्मार्ट प्लाइंट व रामपुर रोड स्थित दुकान से एक-एक कुट्टू के आटे का सैंपल लिया गया है। वहीं एक अन्य दुकान से सिंघाडे़ के आटे का सैंपल लिया गया है। तीनों सैंपलों को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। यदि रिपोर्ट में कहीं भी मिलावट की पुष्टि हुई तो संबंधित प्रतिष्ठान स्वामी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

संबंधित समाचार