काशीपुर निगम क्षेत्र में दो चरणों में की जाए सफाई: डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल
काशीपुर, अमृत विचार। शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम काशीपुर के मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय के साथ बैठक की। मंत्री डॉ. अग्रवाल ने निगम की स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग सुधरने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि सफाई निगम क्षेत्र में दो चरणों में की जाए। व्यावसायिक क्षेत्रों में रात्रि काल में …
काशीपुर, अमृत विचार। शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने नगर निगम काशीपुर के मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय के साथ बैठक की। मंत्री डॉ. अग्रवाल ने निगम की स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग सुधरने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि सफाई निगम क्षेत्र में दो चरणों में की जाए। व्यावसायिक क्षेत्रों में रात्रि काल में कूड़ा उठान का कार्य हो। जिससे अगले दिन स्थानीय तथा यात्रियों को काशीपुर स्वच्छ दिखाई दे। प्रत्येक मोहल्ले गली में कूड़ा उठाने का कार्य दिन में दो चरणों में किया जाए।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। डॉ. अग्रवाल ने डेंगू जैसी गंभीर बीमारी के लिए दवा छिड़काव व जागरूकता अभियान की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि छिड़काव में दवा की मात्रा पर्याप्त हो। इसके लिए नालियां भी प्रतिदिन साफ की जाए।
