पहली बार कानपुर से 11 महिलाओं जगह मिली
अमृत विचार, कानपुर। पीसीसी की नयी सूची में कानपुर व कानपुर देहात से जिन लोगों को जगह दी गयी है उनमें से 11 महिलाएं हैं। ये सभी कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में मतदान को अधिकृत हैं। महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता कठेरिया कहती हैं कि संभवतः पहली दफा ऐसा हुआ है कि कांग्रेस ने …
अमृत विचार, कानपुर। पीसीसी की नयी सूची में कानपुर व कानपुर देहात से जिन लोगों को जगह दी गयी है उनमें से 11 महिलाएं हैं। ये सभी कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में मतदान को अधिकृत हैं।
महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता कठेरिया कहती हैं कि संभवतः पहली दफा ऐसा हुआ है कि कांग्रेस ने पीसीसी में कानपुर से सभी जातिवर्ग की इतनी महिलाओं को पीसीसी में जगह दी है।
महिलाओं में भी सभी जाति वर्ग का संतुलन साधा गया है। रीता कठेरिया कहती हैं कि करिश्मा ठाकुर, सरिता सेंगर हैं तो उषारानी कोरी व मैं खुद हूं। ममता तिवारी, सुमन तिवारी, संयोगिता वर्मा, प्रतिभा अटलपाल, नेहा तिवारी, नीतू मिश्रा और कृष्णा ठाकुर भी हैं।
कांग्रेस ने राजनीति में महिलाओं की शक्ति को पहचाना और उन्हें महत्व दिया। इसका लाभ इसी साल होने वाले निकाय चुनाव व 2024 के लोकसभा चुनाव में निश्चित मिलेगा।
यह भी पढ़ें:- नयी पीसीसी से पूर्व विधायक भूधर, उमर और कुलदीप गायब
