नैनीताल: टैक्सी का काम कर रहीं तीन स्कूटी सीज
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल में प्राइवेट स्कूटी से टैक्सी का काम करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस ने अभियान चलाकर तीन प्राइवेट स्कूटी सीज कर दी हैं। नैनीताल में बीते कई समय से लोग प्राइवेट दो पहिया वाहनों से टैक्सी का काम कर रहे हैं। इसके चलते टैक्सी बाइक चालकों …
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल में प्राइवेट स्कूटी से टैक्सी का काम करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस ने अभियान चलाकर तीन प्राइवेट स्कूटी सीज कर दी हैं।
नैनीताल में बीते कई समय से लोग प्राइवेट दो पहिया वाहनों से टैक्सी का काम कर रहे हैं। इसके चलते टैक्सी बाइक चालकों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। इधर लोगों की शिकायत के बाद यातायात पुलिस ने निजी दो पहिया वाहन से टैक्सी का काम करने वालों के खिलाफ अभियान चला दिया है।
बुधवार को यातयात पुलिस ने चैकिंग के दौरान मल्लीताल क्षेत्र में तीन स्कूटी चालकों को रोका। तीनों निजी स्कूटी पर्यटकों को किराए पर दी गई थीं। यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने बताया कि तीनों स्कूटी मौके पर ही सीज कर दी हैं।
