रामनगर: नाबालिग के साथ अफसर द्वारा यौन शोषण पर उपपा ने प्रशासन पर बोला हमला
रामनगर, अमृत विचार। दिल्ली में तैनात अफसर पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास व छेड़खानी के आरोप पर उपपा ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। बुधवार को मोहल्ला लखनपुर स्थित उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के कार्यालय में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में उपपा नेता प्रभात ध्यानी ने कहा कि …
रामनगर, अमृत विचार। दिल्ली में तैनात अफसर पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास व छेड़खानी के आरोप पर उपपा ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
बुधवार को मोहल्ला लखनपुर स्थित उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के कार्यालय में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में उपपा नेता प्रभात ध्यानी ने कहा कि कहा कि साल 2010 में उपपा की मांग के बाद एडीएम अल्मोड़ा के नेतृत्व में हुई जांच में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की बात सामने आई थी, लेकिन आज तक इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई।
उपपा ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में स्कूलों व संस्थाओं के नाम पर बाहरी लोगों द्वारा अवैध तरीके से जमीनों की खरीद फरोख्त कर गलत काम करने के अड्डे खोले जा रहे हैं। प्रभात ध्यानी ने कहा कि अवैध तरीके से जमीन कब्जाने का मुकदमा होने के बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने से साफ पता चलता है कि सरकार भूमाफियों व रसूखदारों को संरक्षण दे रही है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज विकास और जमीनों की लूट के साथ पूरे राज्य में अराजकता पैदा की जा रही है। बैठक में कुलदीप मधवाल, दिनेश उपाध्याय, लालमणि ,किरण आर्य , सुनील आदि मौजूद रहे।
