अमेरिका : भारतीय मूल के अपहृत चार लोगों के शव मिले, मृतकों में आठ महीने की बच्ची भी शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका)। अमेरिका के कैलिफोर्निया में अपहृत सिख परिवार के चारों सदस्य एक बगीचे में मृत मिले हैं। इनमें एक आठ महीने की बच्ची भी शामिल है। राज्य के शेरिफ ने यह जानकारी दी। शेरिफ वर्न वार्नके ने बताया कि शव मर्सेड काउंटी के एक बगीचे में बरामद हुए। उन्होंने बताया कि हमें जिस …

सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका)। अमेरिका के कैलिफोर्निया में अपहृत सिख परिवार के चारों सदस्य एक बगीचे में मृत मिले हैं। इनमें एक आठ महीने की बच्ची भी शामिल है। राज्य के शेरिफ ने यह जानकारी दी। शेरिफ वर्न वार्नके ने बताया कि शव मर्सेड काउंटी के एक बगीचे में बरामद हुए। उन्होंने बताया कि हमें जिस बात का सबसे अधिक डर था, वही हुआ। यह बहुत भयानक और डरावना है।

अपहरण किए जाने का वीडियो किया था जारी

अधिकारियों ने सैन फ्रांसिस्को के दक्षिण-पूर्व में सैन जोकिन घाटी के मर्सेड से आठ महीने की बच्ची और उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों का एक व्यक्ति द्वारा अपहरण किए जाने का वीडियो सोमवार को जारी किया था, जिसके बाद शेरिफ ने यह घोषणा की है। परिवार के सदस्यों की पहचान आठ माह की आरुही धेरी, उसकी मां जसलीन कौर (27), पिता जसदीप सिंह (36) और जसदीप के भाई अमनदीप सिंह (39) के तौर पर हुई थी।

अपहरणकर्ता ने खुद को मारने की कोशिश की थी

अधिकारियों ने पहले कहा था कि परिवार का एक लुटेरे ने अपहरण किया और उसने अपहरण के एक दिन बाद खुद को मारने की कोशिश भी की थी। अपहरणकर्ता ने फिरौती की कोई मांग नहीं की, लेकिन शेरिफ ने कहा कि उन्हें लगता है कि अपहरण धन के लिए ही किया गया था।

हिरासत में लिया गया एक शख्स

बुधवार को कैलिफोर्निया पुलिस ने इस मामले में 48 वर्षीय शख्स को हिरासत में लिया था। शख्स ने खुद को मारने की कोशिश भी की और अब उसकी हालत गंभीर है।

पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला था परिवार

जिस परिवार का अपहरण किया गया है वो पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा के हरसी गांव का रहने वाला है। बदमाशों ने जिनका अपहण किया है उनमें 36 साल के जसदीप सिंह, उनकी पत्नी जसलीन कौर (27), उनकी आठ महीने की बेटी अरूही धेरी और 39 साल के अमनदीप सिंह शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : ‘यूएनएचआरसी प्रस्ताव का विरोध करेगा श्रीलंका, ‘बाहरी ताकतों’ का मार्गदर्शन नहीं चाहिए’

संबंधित समाचार