कानपुर: नौबस्ता-हमीरपुर हाइवे पर डंपर ने ऑटो को रौंदा, चालक समेत पांच लोग घायल
कानपुर, अमृत विचार। नौबस्ता में हमीरपुर हाइवे पर गुरुवार सुबह एक और हादसा हो गया। एक अनियंत्रित डंपर ऑटो को टक्कर मारते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। घटना में ड्राइवर समेत पांच लोग ऑटो में ही दब गए। सूचना पर पहुंची नौबस्ता थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने गैस कटर व ग्राइंडर से आटो कटवाया और जेसीबी …
कानपुर, अमृत विचार। नौबस्ता में हमीरपुर हाइवे पर गुरुवार सुबह एक और हादसा हो गया। एक अनियंत्रित डंपर ऑटो को टक्कर मारते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। घटना में ड्राइवर समेत पांच लोग ऑटो में ही दब गए। सूचना पर पहुंची नौबस्ता थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने गैस कटर व ग्राइंडर से आटो कटवाया और जेसीबी से डंपर उठवाने के बाद घायलों को बाहर निकालकर एलएलआर अस्पताल भिजवाया। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद राजमार्ग पर दोनों लेन पर जाम लग गया।
जानकारी के अनुसार तौधकपुर निवासी राहुल की आटो को नौबस्ता निवासी चालक मन्नू चलाता है। गुरुवार सुबह मन्नू, अपने साथी नंदी, महाजन और दो अन्य सवारी को लेकर गल्लामंडी से नौबस्ता बाईपास जा रहे थे। नौबस्ता-हमीरपुर हाइवे पर बैंक आफ इंडिया के सामने मन्नू दोनों साथी को उतारने के लिए आटो को हाईवे के कट से दूसरी लेन पर मोड़ रहे थे। इस बीच पीछे से आया तेज रफ्तार डंपर टक्कर मारते हुए ऑटो पर चढ़ गया।
हादसे की सूचना मिलते ही नौबस्ता थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस पहुंची। गैस कटर, ग्राइंडर व जेसीबी की मदद से पांचों घायलों को एलएलआर अस्पताल भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि दो की हालत नाजुक है। डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि आसपास के लोगों से जानकारी हुई कि आटो कट से मुड़ रहा था। तभी डंपर आटो पर चढ़ गई। पुलिस टीम ने आटो में फंसे सभी घायलों को निकाल एंबुलेंस से एलएलआर अस्पताल भिजवाया गया है।
यह भी पढ़ें:-सड़क हादसा : रोड क्रॉस कर रही बच्ची को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
