कानपुर हादसा: 26 लोगों की मौत का गुनहगार ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार
कानपुर, अमृत विचार। साढ़ थानाक्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से 26 लोगों की मौत के गुनाहगार आरोपित ट्रैक्टर चालक राजू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज है। घाटमपुर में भीतरगांव जाने वाली सड़क पर शनिवार की रात ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 26 लोगों की मौत हो …
कानपुर, अमृत विचार। साढ़ थानाक्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से 26 लोगों की मौत के गुनाहगार आरोपित ट्रैक्टर चालक राजू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज है। घाटमपुर में भीतरगांव जाने वाली सड़क पर शनिवार की रात ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 26 लोगों की मौत हो गई थी और घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पुलिस ने बुधवार देर रात दुर्घटना के मुख्य आरोपी राजू निषाद को गिरफ्तार किया है। दुर्घटनाग्रस्त हुए ट्रैक्टर का चालक आरोपित फरार थाा। पुलिस ने कोरथा गांव की घायल युवती की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक राजू निषाद पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। उसपर शराब पीकर ट्रैक्टर चलाने का आरोप है। पुलिस राजू से पूछताछ कर रही है। एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि आरोपित ने शराब पीने की बात कबूली है। राजू को जेल भेजा जा रहा है। घटना के अन्य आरोपित को भी पकड़ा जाएगा।
यह भी पढ़ें:-कानपुर हादसा: गंगा में लापता चार किशोरियों और एक युवक का शव मिला
