T20 World Cup 2022 : सूट-बूट पहनकर ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई टीम इंडिया, देखें PHOTOS

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से टी20 वर्ल्ड कप 2022 सीजन खेला जाएगा। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो चुकी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने ट्विटर हैंडल पर फोटो शेयर कर टीम को शुभकामनाएं दीं। इसमें सभी खिलाड़ी, कोच और स्टाफ सूट-बूट में नजर आ रहे हैं। बीसीसीआई ने कैप्शन …

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से टी20 वर्ल्ड कप 2022 सीजन खेला जाएगा। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो चुकी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने ट्विटर हैंडल पर फोटो शेयर कर टीम को शुभकामनाएं दीं। इसमें सभी खिलाड़ी, कोच और स्टाफ सूट-बूट में नजर आ रहे हैं। बीसीसीआई ने कैप्शन में लिखा, ‘पिक्चर परफेक्ट, टी20 वर्ल्ड कप हम आ रहे हैं।

बता दें कि 28 दिनों के इस क्रिकेट महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए टीम इंडिया बुधवार-गुरुवार की रात कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में रवाना हुई। भारतीय टीम को 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला खेलना है। बीसीसीआई के अलावा खिलाड़ियों ने भी अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं।

कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत।

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी एक फोटो शेयर की। इसमें उनके साथ कप्तान रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और सूर्यकुमार यादव नजर आ रहे हैं। इन सभी पोस्ट पर फैंसने भी कमेंट्स किए और टीम को शुभकामनाएं भी दीं।

पूर्व कप्तान विराट कोहली, हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल।

पूर्व कप्तान विराट कोहली और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक जैसी फोटो शेयर की। इसमें इन दोनों के साथ हर्षल पटेल भी नजर आ रहे हैं।

युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में हार्दिक के साथ दिनेश कार्तिक भी नजर आ रहे हैं।

हार्दिक पांड्या-दिनेश कार्तिक
हार्दिक पांड्या

अनुभवी विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने भी अपने अकाउंट से कुछ फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं।

भारतीय टीम को वर्ल्ड कप 2022 में सुपर-12 के ग्रुप-2 में रखा गया है। इस ग्रुप में टीम इंडिया के अलावा पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश जैसी टीमें भी हैं। दो टीमें क्वालिफाइंग राउंड के बाद ग्रुप में शामिल होंगी। टीम इंडिया सबसे पहले पर्थ पहुंचेगी। पर्थ में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया इलेवन से 10 और 12 अक्टूबर को वार्म अप मैच खेलना है। उसके बाद 17 को ऑस्ट्रेलिया और 19 को न्यूजीलैंड से ब्रिस्बेन में अधिकृत वार्म अप मैच होंगे। इन मैचों से पहले टीम पर्थ में प्रैक्टिस करेगी।

team india

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2022 : ऑस्ट्रेलिया के लिए इस दिन रवाना होगी टीम इंडिया, वर्ल्ड कप से पहले खेलेगी चार वॉर्म-अप मैच

संबंधित समाचार