Bigg Boss 16: साजिद के घर में एंट्री से परेशान हुईं एक्ट्रेस मंदाना करीमी, बॉलीवुड छोड़ने का किया फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने रियल्टी शो बिग बॉस 16 में कंटेस्टेंट साजिद को देख बॉलीवुड छोड़ने का फैसला किया है। वह Bigg Boss 16 के घर में साजिद खान की एंट्री से दुखी होकर यह कठोर फैसला लिया है। ये भी पढ़ें:-FIFA World Cup 2022 में परफॉर्म करेंगी Nora Fatehi, ऐसा करने वाली …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने रियल्टी शो बिग बॉस 16 में कंटेस्टेंट साजिद को देख बॉलीवुड छोड़ने का फैसला किया है। वह Bigg Boss 16 के घर में साजिद खान की एंट्री से दुखी होकर यह कठोर फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें:-FIFA World Cup 2022 में परफॉर्म करेंगी Nora Fatehi, ऐसा करने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस

मंदाना ने जाहिर की नाराजगी
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने मीडिया से साजिद खान के बिग बॉस जैसे फेमस रियल्टी शो का कंटेस्टेंट बनने पर नाराजगी जताई है। एक्ट्रेस ने कहा कि योन शोषण आरोपी को वह रियल्टी शो बिग बॉस में देखकर हैरान हो गईं। कहा बॉलीवुड में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है। मंदाना ने कहा कि यौन शोषण आरोपी को बिग बॉस में देख कर वह बॉलीवुड से सन्यास लेने का फैसला किया है।

9 वें सीजन नजर आ चुकी हैं मंदाना
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना बिग बॉस के नौवें सीजन में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है। फिल्म रॉय, भाग जॉनी, क्या कूल हैं हम 3 और चार्ल्स जैसी फिल्मों में भी मंदाना दिख चुकी हैं।

मंदाना से पहले ये एक्ट्रेस ने जता चुकी हैं नाराजगी
बिग बॉस 16 में साजिद खान की एंट्री लेने पर एक्ट्रेस मंदाना से पहले शर्लिन चोपड़ा भी साजिद खान के बिग बॉस में आने पर गुस्सा जाहिर कर चुकी हैं।

मी टू मूवमेंट के दौरान लगा था आरोप
डायरेक्टर साजिद खान पर 2018 में चल रहे मी टू आंदोलन के दौरान यौन शोषण के आरोप लगे थे। कई महिलाओं ने साजिद पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे उसमें से एक मंदाना करीमी भी थी।

ये भी पढ़ें:-Bigg Boss 16 में Kili Paul की एंट्री, डांस मूव्स से बढ़ाएंगे घर की एनर्जी

संबंधित समाचार