संदीप लामिछाने नेपाल पहुंचते ही गिरफ्तार, नाबालिग से रेप का है आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस स्टार क्रिकेटर पर नाबालिग से रेप का आरोप लगा है और उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी हुआ था। इसके बाद से ही संदीप विदेश में फरार चल रहे थे। बता दें कि अब संदीप अपने देश …

नई दिल्ली। नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस स्टार क्रिकेटर पर नाबालिग से रेप का आरोप लगा है और उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी हुआ था। इसके बाद से ही संदीप विदेश में फरार चल रहे थे। बता दें कि अब संदीप अपने देश लौट आए हैं। वह काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे थे और इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

नेपाल टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने जब एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उन्होंने फुल व्हाइट जॉगर्स पहनी हुई थी। पुलिस एयरपोर्ट पर मौजूद थी। वह संदीप के बाहर आने का इंतजार कर रही थी। संदीप के उतरते ही नेपाल पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।  बता दें कि हाल ही में संदीप पर 17 साल की एक नाबालिग लड़की ने काठमांडू के एक होटल में रेप का आरोप लगाया है। इसके बाद संदीप के खिलाफ एक अदालत ने गिरफ्तार वारंट भी जारी किया था, लेकिन विदेश में क्रिकेट लीग खेल रहे संदीप अपने देश नहीं लौटे थे। इसी बीच नेपाल क्रिकेट संघ (CAN) ने आठ सितंबर को ही एक आदेश जारी कर संदीप को सस्पेंड कर दिया।

लामिछाने ने खुद को बताया निर्दोष
नेपाल के लेग स्पिनर संदीप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए खुद को निर्दोष बताया है। मगर इसी दौरान नेपाल पुलिस ने संदीप की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल की मदद ली। फिर इंटरपोल ने संदीप के खिलाफ ‘डिफ्यूजन’ नोटिस जारी किया था। संदीप ने पोस्ट में लिखा था, ‘मेरे खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है, जिसके कारण मैं मानसिक तौर पर काफी परेशान हूं। समझ ही नहीं आ रहा है कि क्या करूं, क्या ना करूं।  मैं खुद को निर्दोष और साजिश का शिकार साबित करने के लिए तैयार हूं। मुझे यकीन है कि मेरे खिलाफ लगाए गए सभी गलत आरोप समय के साथ सामने आएंगे।

ये भी पढ़ें : Legends League Cricket 2022 : गौतम गंभीर की इंडिया कैपिटल्स के सिर सजा लीजेंड्स लीग क्रिकेट का ताज

संबंधित समाचार