उत्तरकाशी में आए हिमस्खलन में नैनीताल का शुभम सांगुड़ी भी लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा में आए हिमस्खलन में नैनीताल के तल्ला कृष्णापुर निवासी शुभम सांगुड़ी भी लापता है। बेटे के लापता होने से टैक्सी संचालन पिता दीवान सिंह समेत परिजन परेशान हैं। शुभम की मां का दो साल पहले बीमारी से निधन हो गया था, जबकि बहन रुद्रपुर में नौकरी करती …

नैनीताल, अमृत विचार। उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा में आए हिमस्खलन में नैनीताल के तल्ला कृष्णापुर निवासी शुभम सांगुड़ी भी लापता है। बेटे के लापता होने से टैक्सी संचालन पिता दीवान सिंह समेत परिजन परेशान हैं। शुभम की मां का दो साल पहले बीमारी से निधन हो गया था, जबकि बहन रुद्रपुर में नौकरी करती है। शुभम 10 सितंबर को नैनीताल से उत्तरकाशी गया था।

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के एडवांस कोर्स के दौरान द्रौपदी का डांडा में प्रशिक्षकों समेत 34 प्रशिक्षु पर्वतारोही एवलांच की चपेट में आए। इनमें कुछ एवलांच में दबे हैं और ग्लेशियर के बीच में बड़ी दरारों में अभी फंसे हुए हैं। एवरेस्ट विजेता सविता कंसवाल समेत चार के शव बरामद कर लिए हैं। चार घायलों को भी रेस्क्यू किया गया है। 42 सदस्यीय दल के 26 व्यक्ति अभी लापता हैं। पर्वतारोहियों की तलाश जारी है

संबंधित समाचार