बाराबंकी: हरियाणा में पति के साथ रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई यह आशंका
हैदरगढ़/बाराबंकी। हरियाणा में रह रहे एक युवक की पत्नी की वहीं पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूरज 26 मौर्य पुत्र बली करन मोहम्मदपुर बेहटा सुबेहा सूरज की पत्नी की हरियाणा में मौत हो गई सूरज की शादी 2015 में राजकुमारी पुत्री सुखराम निवासी नीमा मऊ पलिया से …
हैदरगढ़/बाराबंकी। हरियाणा में रह रहे एक युवक की पत्नी की वहीं पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूरज 26 मौर्य पुत्र बली करन मोहम्मदपुर बेहटा सुबेहा सूरज की पत्नी की हरियाणा में मौत हो गई सूरज की शादी 2015 में राजकुमारी पुत्री सुखराम निवासी नीमा मऊ पलिया से हुई थी।
सूरज के दो बच्चे एक बेटी का नाम जानवी 5 दूसरी तनवी 1 हैं सूरज की पत्नी की कल सात बजे रात में पुराना फरीदाबाद हरियाणा में मौत हुई है। जिसका शव सुबह गांव पहुंचा है सूरज के ससुराली जनों ने पिटाई करने से राजकुमारी की मौत होने की आशंका जाहिर कर रहे हैं सुबह पुलिस शव को पीएम के लिए बाराबंकी भेज दिया है पुलिस उपाधीक्षक हैदरगढ़ जेएन स्थाना ने सूरज के बयान लेने के लिए सीएचसी हैदरगढ़ में आए हैं और बयान डायरी में नोट करके वापस चले गए। सूरज पत्नी के साथ फरीदाबाद में नौकरी एक कोठी में माली गिरी की करता था वही साथ में पत्नी बच्चे रहते थे।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: बाइक सवार युवकों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर
