हल्द्वानी: जल्द बेस अस्पताल में डायलिसिस करने वाली संस्था को जारी होंगे ढाई करोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बेस अस्पताल में डायलिसिस करने वाली संस्था को ढाई करोड़ देने की तैयारी है। स्वास्थ्य अधिकारियों का दावा है कि करीब सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं, जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा। वहीं, संस्था ने भुगतान न होने को लेकर आयुष्मान कार्ड धारकों को 15 अक्तूबर से डायलिसिस न करने का …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बेस अस्पताल में डायलिसिस करने वाली संस्था को ढाई करोड़ देने की तैयारी है। स्वास्थ्य अधिकारियों का दावा है कि करीब सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं, जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा। वहीं, संस्था ने भुगतान न होने को लेकर आयुष्मान कार्ड धारकों को 15 अक्तूबर से डायलिसिस न करने का नोटिस दे दिया है।

बेस अस्पताल में निजी संस्था के जरिए डायलिसिस किया जाता है। संस्था का करीब साढ़े पांच करोड़ का बकाया है। इस बकाये के भुगतान करने और आयुष्मान कार्ड धारकों को होने वाली डायलिसिस का पूरा भुगतान करने की मांग संस्था कर रही है। इसको लेकर संस्था कई बार आयुष्मान कार्ड धारकों की डायलिसिस बंद करने का नोटिस भी दे चुकी है।

बीते माह में एक दिन डायलिसिस बंद कर दी गई थी। जिसे देर शाम बाद खोला गया। संस्था ने एक बार फिर 15 से डायलिसिस बंद करने का नोटिस दे दिया है। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि संस्था ने 15 अक्तूबर से आयुष्मानकार्ड धारकों के डायलिसिस बंद करने का नोटिस दिया हुआ है। संस्था को ढाई करोड़ का भुगतान जल्द कर दिया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बेस अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सरिता ह्यांकि अभी छुट्टी पर हैं। उनके आने के बाद भुगतान संबंधी प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका