अयोध्या: सरल ऐप के जरिये निपुण असेस्मेंट परीक्षा 20 को
अयोध्या: कक्षा एक से 8 तक परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत सभी बच्चों का सरल ऐप के माध्यम से निपुण लक्ष्य/लर्निंग आउटकम पर आधारित त्रैमासिक आंकलन कराया जाना है। पायलट आधार पर अयोध्या मण्डल के जनपदों में नैट-1 परीक्षा का आयोजन 20 अक्टूबर कराया जायेगा। इसके लिए समय सारिणी जारी की …
अयोध्या: कक्षा एक से 8 तक परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत सभी बच्चों का सरल ऐप के माध्यम से निपुण लक्ष्य/लर्निंग आउटकम पर आधारित त्रैमासिक आंकलन कराया जाना है। पायलट आधार पर अयोध्या मण्डल के जनपदों में नैट-1 परीक्षा का आयोजन 20 अक्टूबर कराया जायेगा। इसके लिए समय सारिणी जारी की गयी है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि 20 अक्टूबर को दो पालियों में परीक्षा होगी। प्रथम पाली में सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक निपुण लक्ष्य की कक्षा से 3 तक के और 12.30 बजे से 2 बजे तक लर्निंग आउटकम के तहत कक्षा कक्षा 8 तक के बच्चों की परीक्षा होगी। कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए यू-डायस 2020-21 में अनुमोदित छात्र संख्या के आधार पर प्रति 5 बच्चों पर 1 प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया जायेगा। परीक्षा का समय डेढ़ घंटा होगा 60 मिनट बच्चे प्रश्नों को हल करेंगे और 20 मिनट हल के उपरांत प्राप्त उत्तर को बच्चे ओएमआर शीट में भरेंगे। 10 मिनट प्रश्न पत्र पढ़ने व ओएमआर भरने के लिए दिया जायेगा
